दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक व्यय होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह आपके व्यापार के लिए उन्नति का कारण बनेगी। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव आ सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने और अपने रूठे जीवन साथी को मनाने की कोशिश करें। आपके भाई की सलाह आपके व्यापार की उन्नति का कारण बनेगी, इससे आपका अपने भाई के साथ रिश्ता भी मजबूत होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय आज उत्तम है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। माता जी के साथ आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में रोजमर्रा के खर्च पर आप कुछ धन व्यय कर सकते हैं, जो आपको परेशानी में डाल सकता है। यदि आपको  कोई परेशानी चल रही है, तो शाम के समय उसको खत्म करने के लिए आपको पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। संतान को आज धार्मिक कार्य में जुटे देख मन में प्रसन्नता रहेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए सफलता दायक रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर आज सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। जीवन में आनंद समय व्यतीत होगा। संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती है। भाई बहन की शादी का प्रसंग प्रबल होगा। माता पिता की सेवा करने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए नई उन्नति की किरण लेकर आएगा। आज आपको  अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा और अपने आलस्य को त्यागना होगा, जो लोग भी विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं,  आज उनके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आज आप के कार्य से प्रभावित होंगे, बुद्धि व विवेक से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के  छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक से आज कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विदेश में रहने वाले के परिवार से शुभ समाचार मिलेगा।विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे-अच्छे विभाग के प्रस्ताव आएंगे। आज आप गरीबों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। इस कार्य में जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आपके रुचि धर्म व अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। आज आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ धन की आवश्यकता हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज के दिन आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो आप नहीं करना चाहते, लेकिन फिर भी आप की आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इसलिए चिंतित ना हो। मित्रों की सहायता करने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव में आज वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाद विवाद की आशंका बन रही है। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको पारिवारिक सदस्यों का व्यापार में सहयोग मिलने से कठिनाइयां कम होगी। अधिक परिश्रम करने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपका आत्मबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रोजेक्ट सफल होने से सभी लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।सायंकाल के समय किसी जोखिम भरे कार्यों को करने से बचे, नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको भागदौड़ के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आप को पेट से संबंधित रोग होने की आशंका बन रही है। आपके व्यापार मे कुछ योजना बनेगी, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। आप व्यापार में कुछ नए-नए बदलाव करेंगे, जिनका भविष्य में आपको उत्तम लाभ होगा। आज आपके भाई बहन के विवाह का प्रस्ताव प्रबंध हो सकता है। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी प्रोन्नति का होगा और अधिकारी वर्ग आपका पूरा सहयोग करेंगे और आप के पद व गरिमा वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और दांपत्य जीवन में रिश्ता और मजबूत होगा। यदि आप अपने व्यापार में अपने मन के बाद दूसरों से ज्यादा ना करें, तो आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को गुरुजनों सहयोग मिलेगा और प्रतियोगिता परीक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज शाम का समय आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए होगा,लेकिन यह तभी होगा जब आप अपने आलस्य को दूर रखेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होते ही नजर आएंगे और धार्मिक कार्य में भी आपका सहयोग बढ़ेगा। अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते  आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है, तो वह आज किसी बड़ी अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ नजर आ रहा है। निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ होगा। शाम के समय किसकी धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग होगा और आपकी ख्याति का विस्तार होगा। प्रॉपर्टी में निवेश की सोच रहे हैं, तो आपके लिए उत्तम रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके भविष्य की नई योजनाओं के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उसमें माता पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। व्यापार में छात्रों के कारण आज आपको कुछ परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में आज किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती हैं, इसमें आपको परिवार की सलाह की आवश्यकता होगी, अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान व जीवन साथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज प्रमोशन होने की भरपूर संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज किसी अन्य व्यक्ति की वजह से अकस्मात चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। आज के दिन अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको जनसमर्थन की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की आशा है। नौकरी में जुड़े जातकों के ऊपर आज कार्य का बोझ बढ़ सकता है।